Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

📰 सहरसा में भाजपा की पदयात्रा: ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प के साथ सैकड़ों लोगों ने किया हस्ताक्षर

सहरसा में जिला भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत ‘हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अपनाओ’ जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत अंबेडकर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया गया। पदयात्रा के बाद थाना चौक रैन बसेरा के सामने स्वदेशी संकल्प पत्र पर लगभग 500 लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि एक समय भारत में एक भी मोबाइल फैक्ट्री नहीं थी, लेकिन आज 200 से अधिक मोबाइल फैक्ट्रियां देश में निर्माण कर रही हैं और लघु, मध्यम तथा कुटीर उद्योगों के माध्यम से भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। भाजपा सहरसा द्वारा 13 दिसंबर से मंडल, पंचायत और बूथ स्तर पर स्वदेशी संकल्प पत्र स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और इसे प्रदेश मुख्यालय में जमा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कुमार गौरव ने किया तथा पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव जी, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी, पिछड़ा मोर्चा प्रवक्ता संजय भगत सहित सुबोध साह, दिनेश तांती, संजू देवी, अभिनव सिंह, आशिष गुप्ता, अरुण कुमार निराला, हेम नारायण गुप्ता, संजय साह, ललन दास, विद्या सिंह राठौड़, अजय चौधरी, शालग्राम मिश्र, रविश कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमारी, सजनी देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, प्रभाष झा, राकेश कुमार, मोहम्मद अबु बकर, राज कुमार साह, आशिष कुमार, अमित आकर्षण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments