Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा के डॉ. अभिषेक कुणाल को मिली राष्ट्रीय पहचान, एफएआईएस फैलोशिप से सम्मान


सहरसा के जाने-माने शल्य चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुणाल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। उन्हें एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित एफएआईएस फैलोशिप (फैलो ऑफ एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कोलकाता में आयोजित एशियाई सर्जन सम्मेलन 2025 के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

एफएआईएस फैलोशिप देश के चुनिंदा और अनुभवी शल्य चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा कार्य, पेशेवर निष्ठा और शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए दी जाती है। चिकित्सा जगत में इसे अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि माना जाता है, जो किसी भी सर्जन की वर्षों की मेहनत और विशेषज्ञता का प्रमाण होती है।

डॉ. अभिषेक कुणाल ने लंबे समय से सहरसा और आसपास के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर मरीजों का विश्वास जीता है। अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मरीजों के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल सहरसा बल्कि पूरे कोसी क्षेत्र के चिकित्सा समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कुणाल ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने इसे अपने चिकित्सा करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि वर्ष 2025 उनके लिए उपलब्धियों और नई जिम्मेदारियों के साथ यादगार बनकर सामने आया है।

Post a Comment

0 Comments