सहरसा: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री 13 मार्च को सहरसा जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री की यह यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान वे राज्य के 10 जिलों का दौरा कर सात निश्चय योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही जिलों में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
सुपौल से शुरू होगी यात्रा
मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा की शुरुआत 10 मार्च को Supaul से होगी। उसी दिन वे Madhepura भी जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।
11 मार्च को वे Araria और Kishanganj का दौरा करेंगे और कार्यक्रम के बाद फिर मधेपुरा लौटेंगे।
12 मार्च को उनका कार्यक्रम Purnia और Katihar में तय किया गया है। इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का भ्रमण करेंगे। सहरसा में वे कई विकास योजनाओं का जायजा लेने के साथ स्थानीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं।
अंतिम दिन इन जिलों का दौरा
समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 14 मार्च को मुख्यमंत्री Begusarai और Sheikhpura जाएंगे, जिसके बाद वे Patna लौट आएंगे।
पटना में टनल निर्माण का शुभारंभ
इधर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में Bihar Museum और Patna Museum को जोड़ने वाली सुरंग निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने टीबीएम मशीन का बटन दबाकर खुदाई कार्य का शुभारंभ किया और लगभग आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर निर्माण कार्य की तैयारियों का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि इस सुरंग का निर्माण करीब 542 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
सहरसा में बढ़ी प्रशासनिक तैयारी
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सहरसा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जिन परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास होना है, उनकी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
.jpg)

0 Comments