सहरसा: ब्रज किशोर फाउंडेशन एवं ज्योतिष संस्थान, डॉ. रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। इसे वसंत नवरात्र भी कहा जाता है, जिसमें भक्तगण पूरे नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना कर आस्था और भक्ति में लीन रहते हैं।
पंडित झा के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि 28 मार्च को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन दीक्षाग्रहण के कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।
उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान ही सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ भी मनाया जाएगा। इसके तहत 22 मार्च को नहाय-खाय, 23 मार्च को खरना, 24 मार्च को सायंकालीन अर्घ्य तथा 25 मार्च को प्रातःकालीन अर्घ्य दिया जाएगा।
नववर्ष के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु माँ भगवती की पूजा-अर्चना, दुर्गा पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करेंगे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल रहने की संभावना है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।
.jpg)
0 Comments