Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

दरभंगा के चंदन कुमार ने इंटर परीक्षा 2026 में मारी बाज़ी, प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण


दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित एम.एल. एकेडमी के छात्र चंदन कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। चंदन कुमार, पिता अरविंद यादव, ने अपनी मेहनत और लगन से कुल 462 अंक हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

आर्ट्स संकाय के छात्र चंदन ने सभी विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 92, हिंदी में 93, इतिहास में 89, राजनीति विज्ञान में 98 तथा भूगोल में 90 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कई विषयों में उन्हें डिस्टिंक्शन (Distinction) भी प्राप्त हुआ, जो उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

चंदन की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments