Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा की सोनी कुमारी ने इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से लहराया परचम

Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सहरसा जिले की छात्रा सोनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। सोनी कुमारी, पिता दिलीप झा, उच्च विद्यालय चैनपुर, पदरी (सहरसा) की आर्ट्स संकाय की छात्रा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी कुमारी ने कुल 416 अंक हासिल किए हैं। विषयवार प्रदर्शन में उन्होंने हिंदी में 86 अंक, इतिहास में 93 अंक, राजनीतिक विज्ञान में 85 अंक तथा भूगोल में 93 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अंग्रेजी में 59 अंक तथा अतिरिक्त विषय कंप्यूटर साइंस में 66 अंक प्राप्त किए हैं। कई विषयों में उन्हें डिस्टिंक्शन (Distinction) भी मिला है, जो उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है।

सोनी कुमारी की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे सहरसा जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments