Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा के एमडी अमजद ने इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से पाई सफलता



Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सहरसा के छात्र एमडी अमजद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। एमडी अमजद, पिता एमडी इसराइल, जिला स्कूल सहरसा के विज्ञान संकाय के छात्र हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमजद ने कुल 363 अंक प्राप्त किए हैं। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी में 78 अंक, उर्दू में 88 अंक, भौतिकी में 72 अंक, रसायन विज्ञान में 72 अंक तथा जीव विज्ञान में 53 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय गणित में भी उन्होंने 70 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परिचय दिया है।

एमडी अमजद की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे सहरसा जिले में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताया है।

Post a Comment

0 Comments