Bihar School Examination Board द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में मधुबनी जिले की छात्रा पिंकी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम श्रेणी हासिल की है। पिंकी कुमारी, पिता ओमप्रकाश यादव, श्री बच्चा झा जनता +2 स्कूल, अरैर (मधुबनी) की विज्ञान संकाय की छात्रा हैं।
प्राप्त अंक विवरण के अनुसार पिंकी कुमारी ने कुल 357 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 75 अंक, हिंदी में 74 अंक, भौतिकी में 75 अंक, रसायन विज्ञान में 63 अंक तथा जीव विज्ञान में 70 अंक हासिल किए हैं। साथ ही अतिरिक्त विषय गणित में 52 अंक प्राप्त कर उन्होंने संतुलित प्रदर्शन किया है।
पिंकी कुमारी की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 Comments