Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Bihar News : राजस्व महाअभियान के आवेदनों के निष्पादन के लिए नई व्यवस्था, अब ROR पोर्टल से होगा काम



बिहार में राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब तक इन आवेदनों का निष्पादन परिमार्जन प्लस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा था, लेकिन विभाग ने अब इसे आरओआर (राइट ऑफ रिकॉर्ड) पोर्टल से करने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था से आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी होने की उम्मीद है।

इस संबंध में बिहार सर्वेक्षण कार्यालय की उपनिदेशक मोना झा ने सभी जिलों के समाहर्ताओं को जानकारी देते हुए अनुरोध किया है कि वे अपने स्तर से अंचलाधिकारियों को निर्देशित करें कि राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निष्पादन अब आरओआर पोर्टल के माध्यम से किया जाए।

बताया गया है कि पहले परिमार्जन प्लस पोर्टल पर केवल आवेदनों को स्वीकृत या अस्वीकृत करने की प्रक्रिया ही संभव थी। लेकिन आरओआर पोर्टल पर रैयतों की सुनवाई के दौरान आवश्यक सुधार भी राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा सकेगा, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान अधिक सरल और तेज़ी से हो पाएगा।

राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को स्कैन कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी अपने लॉगिन के माध्यम से जिला, अंचल, मौजा और हल्का के आधार पर इन आवेदनों को आसानी से खोज सकते हैं और उनका निष्पादन कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments