सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में शुक्रवार रात गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक घर और मेडिकल दुकान जलकर राख हो गई। यह घटना कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के वार्ड संख्या-02 स्थित मुरलाडीह गांव में हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार मुरलाडीह गांव में विक्रम यादव के घर में रात करीब दस बजे खाना पकाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि देखते ही देखते घर में आग फैल गई और उसी परिसर में चल रही उनकी मेडिकल दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
(Muradadih Village Fire News, Saharsa Fire Incident, Gas Cylinder Explosion News)
आग की लपटों में घर में रखे तीन लाख रुपये से अधिक नकदी, दवाइयां और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
(Saharsa Fire News Today, Bihar Fire Incident)
इसी दौरान धधकती आग के बीच सिलेंडर के दोबारा फटने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बताया जाता है कि विक्रम यादव मूल रूप से खगड़िया जिले के शहरबन्नी गांव के निवासी हैं। वे जीविकोपार्जन के लिए मुरलाडीह गांव में किराये के मकान में मेडिकल दुकान चलाते थे और उसी परिसर में परिवार के साथ रहते थे।
(Simri Bakhtiyarpur Saharsa News, Saharsa District News)
इस संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(Saharsa Police News, Bihar Breaking News)
0 Comments