आज सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों का बैठक आगामी 10 अप्रैल से नलकूप पूरब बाजार सहरसा मे शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर किया गया।बैठक संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हें के अध्यक्षता एवं बिटू गुप्ता संचालन मे संपन्न हुआ।बैठक का अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य दिव्य आयोजन को लेकर संस्थान के सदस्यो का बैठक किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से गृह संपर्क अभियान, भगवान का प्रतिमा, कथा व्यास, कलश यात्रा आदि विषयो पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगो से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए आग्रह कर रहे हैं।वही विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं का प्रतिमा भी बनेगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।उन्होंने कहा इस वर्ष कथा वाचन केलिए वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला जी का आगमन होगा एवं यज्ञ मे पूजन हवन केलिए भी आचार्य वृन्दावन से ही आएंगे।वहीं नन्हें ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कई वर्षों से सामाजिक सहयोग से होता आ रहा है।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 अप्रैल को प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा तत्पश्चात 17 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा।बैठक मे मुख्य रूप से बंटी झा,इसान सिंह,विनीत सिंह, मनीष चौपाल, अभिजीत सिंह रघुवंशी,रोहण सिन्हा गुलशन,मुकेश कुमार,कामेश्वर ठाकुर, विनय मिश्रा, गौरव सिंह,प्रयांशु कुमार, लेखु, गोलू सिंह आदि मौजूद थे।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments