सहरसा जिले में अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में शराब के भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचलख स्थित शिव मंदिर के पीछे छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्त द्वारा छुपाकर रखी गई अवैध विदेशी शराब बरामद कर विधिवत जप्त की गई। यह पूरी कार्रवाई स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधि-सम्मत रूप से संपन्न की गई तथा मौके पर जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में एक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध बसनही थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दोहराया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। छापेमारी टीम में बसनही थाना के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० विकास कुमार, पु०अ०नि० अमरेंद्र कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कुल 137.610 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। सहरसा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 06478-225554 पर दें, सहरसा पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments