सहरसा में Vaishali Express से 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह बरामदगी आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी ने की। ट्रेन ललितग्राम से नई दिल्ली जा रही थी। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 15565 ललितग्राम–नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर खुली थी। सुपौल आने से पहले सामान्य कोच में आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान सीट के नीचे एक लावारिस और संदिग्ध अवस्था में बैग दिखाई दिया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।
इसके बाद स्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना सहरसा आरपीएफ इंस्पेक्टर Dhananjay Kumar Yadav को दी। वहीं घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के एनडीओ Santosh Kumar Suman को भी दी गई। जब ट्रेन सहरसा पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहले से स्टेशन पर मौजूद थी। ट्रेन के रुकने के बाद एक बार फिर यात्रियों से लावारिस बैग के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। बैग का वजन करने पर उसमें कुल 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचना दी गई। वहीं जीआरपी के अवर निरीक्षक Rajesh Kumar सहित जीआरपी की टीम ने गांजा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेल सूत्रों के अनुसार ललितग्राम नेपाल सीमा से सटा इलाका है। चोरी-छिपे रास्तों से नेपाल से गांजा ललितग्राम तक पहुंचाया जाता है और फिर तस्कर इसे विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली और पंजाब तक भेजते हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में गांजा लाखों रुपये में बिकता है, इसलिए तस्करी के लिए अक्सर वैशाली एक्सप्रेस को निशाना बनाया जाता है।
बताया जाता है कि पिछले महीने भी ललितग्राम से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस से करीब 45 किलो गांजा बरामद किया गया था। उस समय भी ट्रेन में तैनात आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी ने सामान्य कोच से गांजा पकड़ा था।
इधर सोमवार को मानसी से सहरसा आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। Amritsar–Saharsa Garib Rath Express करीब चार घंटे की देरी से सहरसा पहुंची, जिसके कारण Saharsa–Amritsar Garib Rath Express दो घंटे 20 मिनट देरी से रवाना हुई। इसके अलावा Jaynagar–Manihari Janaki Express 40 मिनट विलंब से चली, जबकि Samastipur–Saharsa Passenger करीब तीन घंटे देरी से सहरसा पहुंची।
0 Comments