Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से संबंध बनाकर किया था गर्भवती


सहरसा: पॉक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मखनाही गांव निवासी प्रमोद पासवान का पुत्र धीरज कुमार का वर्ष 2020 से नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवक ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बना लिया। बताया जाता है कि वर्ष 2025 में नाबालिग गर्भवती हो गई थी।

मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक के परिवार पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया। हालांकि, लड़का पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ और युवक घर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने 17 नवंबर को महिला थाना में मामला दर्ज कराया था।

महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त धीरज कुमार को महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments