सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के धबोली दक्षिण पैक्स कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पतरघट मंडल के अंतर्गत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, तथा पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला। साथ ही, कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्र को उपयोगी बताते हुए इसे संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना है, ताकि वे जन-जन तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
0 Comments