बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शुक्रवार को Saharsa Stadium में आयोजित समृद्धि यात्रा के तहत जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 24 नवंबर 2005 को एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और विकास की दिशा में लगातार काम किया गया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले राज्य की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, समाज में विवाद और सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं होती थीं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी कमजोर थी, सड़कों की हालत खराब थी और बिजली की भारी कमी थी।
उन्होंने कहा कि अब राज्य में शांति, भाईचारा और विकास का माहौल है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी, मंदिरों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत होने से विवादों में काफी कमी आई है।
शिक्षा और शिक्षकों की बहाली पर जोर
उन्होंने कहा कि राज्य में अब कुल मिलाकर 5 लाख 24 हजार से अधिक सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं और बीपीएससी के माध्यम से 45 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार
सड़क, पुल और बिजली में विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे ओवरब्रिज और बाइपास का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पहले दूरदराज के इलाकों से पटना पहुंचने में लंबा समय लगता था, लेकिन अब बेहतर सड़कों की वजह से यह समय काफी कम हो गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में लगभग सभी घरों तक बिजली पहुंच चुकी है और अब सरकार इच्छुक परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है।
रोजगार और युवाओं के लिए योजनाएं
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
सहरसा में विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहरसा जिले में भी पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, जीएनएम संस्थान और मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सहरसा शहर में सड़क चौड़ीकरण, बाइपास और नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा तिलावे नदी की उड़ाही, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, रेलवे ओवरब्रिज और खेल परिसर के विकास जैसे कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
भविष्य की योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में “सात निश्चय-3” के तहत राज्य में रोजगार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा और पर्यटन तथा कृषि क्षेत्र को भी मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद दिनेश चंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 Comments