Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ, विभिन्न मामलों का होगा निपटारा



सहरसा। बिहार के Saharsa स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी सहरसा तथा पुलिस अधीक्षक सहरसा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर लोक अदालत की शुरुआत की।

आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का समझौता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इसमें सुलहनीय आपराधिक वाद, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, वैवाहिक विवाद (तलाक के मामलों को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व से संबंधित वाद, टेलीफोन से जुड़े मामले सहित अन्य दीवानी वाद शामिल हैं।

लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित निपटारा किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और न्याय व्यवस्था पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है।

Post a Comment

0 Comments