Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : महिषी में श्री रामनवमी पूजा समिति का भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन



महिषी — हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री रामनवमी पूजा समिति, महिषी द्वारा रामशाला परिसर में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जागृति सम्मेलन, कवि सम्मेलन, संध्या भजन एवं भंडारा महाप्रसाद का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें रेणु सिन्हा, रमन झा, सोनी कुमारी, दुर्गा कुमारी और दीपक ठाकुर ने भाग लिया। इसके बाद आध्यात्मिक संगोष्ठी आयोजित की गई, और विकास बर्धन, आनंद मोहन झा और विवेक वशिष्ट ने काव्य पाठ कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संध्या भजन कार्यक्रम में लोकगायिका दीक्षा झा, पप्पू पंकज, और अखिलेश झा (मिट्ठू) ने अपने मधुर गीतों और भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री परमानंद खां जी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया।

समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 25 मार्च को प्रभु श्री रामचंद्र जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रथ यात्रा को सफल और दिव्य बनाने का आग्रह किया।

अंत में समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments