सहरसा। शहर में अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रीयांश तिवारी ने चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर बस, टेंपू और ई-रिक्शा से होने वाली अवैध वसूली पर निगरानी रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल राज को नोडल पदाधिकारी बनाया है।
कार्रवाई के दौरान एक मार्च को सर्वा ढ़ाला के पास छापेमारी की गई, जहां नगर निगम क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों से पर्ची काटकर वसूली कर रहे एक युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो. संजार, निवासी वार्ड 27 सहरसा बस्ती बताया।
तलाशी में उसके पास से टेंपू और ई-रिक्शा के पर्ची बुक तथा एक स्मार्टफोन बरामद किया गया। जब्त सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)
0 Comments