Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : पामा मोड़ के पास ऑटो पलटा, वृद्ध महिला की मौत



पतरघट। पस्तपार थाना क्षेत्र के एनएच-106 स्थित पामा मोड़ के पास शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझड़ी गांव निवासी रामकृष्ण यादव की 75 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना में 60 वर्षीय राधा देवी और 8 वर्षीय जागृति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पंचनामा बनाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।

Post a Comment

0 Comments