Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : कनरिया थाना कांड में फेरबदल का आरोप साबित, सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई—पुलिस पदाधिकारी समेत तीन निलंबित



सहरसा, 21 मार्च 2026 — सहरसा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने जनता दरबार में प्राप्त एक गंभीर शिकायत पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए कनरिया थाना से जुड़े एक पुलिस पदाधिकारी और दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कनरिया थाना कांड संख्या 13/2026 में साजिश के तहत मिलिभगत कर प्राथमिकी में फेरबदल किया गया और कुछ व्यक्तियों को गलत तरीके से फंसाया गया। मामले की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर पु.अ.नि. अनिल प्रसाद, चौकीदार 6/8 अनिल कुमार और चौकीदार 6/5 दर्शन को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र, सहरसा मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सतर्क रहें। सहरसा पुलिस ने अपनी शून्य सहिष्णुता नीति दोहराते हुए कहा है कि कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता” के संकल्प के साथ पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



Post a Comment

0 Comments