Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : सहरसा में स्मैक तस्करी का खुलासा, छापेमारी में युवक गिरफ्तार



सहरसा, 20 मार्च 2026: जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ, नकदी, डिजिटल वेट मशीन और मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० धर्मपत्ती झा अपने टीम के साथ 19 मार्च 2026 की शाम गश्ती एवं जांच अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नरियार गांव में उन्हें सूचना मिली कि गौतमनगर गंगजला वार्ड नंबर-15 स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाला युवक स्मैक की अवैध खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर दंडाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। राजस्व अधिकारी कहरा अंचल, अमन राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 9 बजे संतोष चौरसिया के मकान में छापेमारी की। मकान मालिक और स्थानीय साक्षियों की मौजूदगी में किरायेदार के कमरे की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी अमित कुमार (उम्र करीब 23 वर्ष) को हिरासत में लिया। कमरे से करीब 5.94 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक डिजिटल वेट मशीन, 36,900 रुपये नकद तथा एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मशीन से स्मैक तौलकर बिक्री करता था और बरामद नकदी इसी अवैध कारोबार की कमाई है।

पुलिस ने सभी बरामद सामान को विधिवत जप्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी कार्रवाई का वीडियो ई-साक्ष्य एप के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया है।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments