सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरदह पंचायत के ओरेली भलेवा वार्ड संख्या 7 में देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर 25 वर्षीय विवाहिता रौशनी कुमारी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव हुआ था और उसी रंजिश में सोमवार देर रात करीब एक बजे कई की संख्या में बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। मृतका के पति बिहारी ने बताया कि आहट मिलने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को घर की ओर आते देखा और शोर मचाते हुए छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक अपराधियों ने उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, उन्होंने बताया कि इसी महीने की 2 तारीख को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर सलखुआ थाना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और उस मामले के आरोपी अब तक फरार थे। रौशनी कुमारी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे—पांच वर्षीय बेटी कोमल कुमारी और तीन वर्षीय बेटा गोलू कुमार—हैं, जो घटना के समय ननिहाल में थे, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Exciting News About Chandra
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nullam interdum orci vitae nisi vulputate, sit amet dictum lorem egestas. Integer quis.
Read more
0 Comments