Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

कॉलेज गेट के पास घर से विदेशी व देसी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार



सोनवर्षाराज। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज गेट के समीप एक घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान एक कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान मिली सूचना पर सोहा कॉलेज गेट निवासी सोना कुमार के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक प्लास्टिक बोरे से अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की, जिसमें रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 7 बोतल, ओल्ड मोंक की 750 एमएल की एक बोतल तथा रॉयल चैलेंज की 180 एमएल की 14 बोतल शामिल हैं।

इसके अलावा, तीन गैलन में छुपाकर रखी गई करीब 10 लीटर देसी महुआ शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी बरामद शराब को जब्त करते हुए मौके से कारोबारी सोना कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments