Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Sonbarsa Raj : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सोनवर्षा राज की सभी मेडिकल दुकानें बंद



सोनवर्षा राज में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सभी मेडिकल दुकानों को बंद रखा गया। यह बंदी All India Chemists and Druggists Association के आह्वान पर Bihar Chemists and Druggists Association की सोनवर्षा इकाई द्वारा आयोजित की गई। दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बढ़ती बिक्री को स्थानीय मेडिकल दुकानों के लिए बड़ा खतरा बताते हुए विरोध दर्ज कराया।



पूर्व निर्धारित निर्णय के तहत क्षेत्र की लगभग सभी दवा दुकानों को पूरी तरह बंद रखा गया। दवा दुकानदारों का कहना था कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे और स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, जिससे मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत लोगों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर संगठन आगे भी एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

हालांकि मरीजों और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए इमरजेंसी सेवा के लिए जय माता दी मेडिकल एजेंसी को खुला रखा गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां मिलती रहें और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस दौरान आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष महेश ठाकुर, सचिव सुनील सम्राट, हीरा झा, चंदन चौधरी, मोहम्मद रकीब, सुनील कुमार निराला, संजीव Kumar साह, कन्हैया झा, रमन झा, छोटू कुमार, नवीन कुमार सिंह, शंकर मिश्रा, शंभू सक्सेना, रतन सिंह, जीवन कुमार साह, मोनू ठाकुर और मनोहर सिंह समेत बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे।

दवा दुकानदारों ने कहा कि संगठन के निर्देशों का पूरी मजबूती से पालन किया जाएगा और ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments