4 सितंबर को सजेगी भव्य भजन संध्या, आधी रात को अवतरित होंगे कान्हामहोत्सव की शुरुआत 4 सितंबर 2026 को होगी। इस दिन संध्या काल से ही भजन का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद मध्यरात्रि (रात 12 बजे) भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और के साथ मनाया जाएगा।
5 सितंबर को मटकी फोड़ और महाप्रसाद वितरण
जन्माष्टमी के अगले दिन, यानी 5 सितंबर 2026 को संध्या 07:00 बजे से भव्य 'मटकी फोड़' (दही-हांडी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। युवाओं की टोलियाँ आकर्षक मटकी फोड़ने के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जो देर रात तक श्रद्धालुओं के आने तक निरंतर चलता रहेगा। आयोजकों ने समस्त सहरसा शहरवासियों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।
0 Comments