Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित गलत हरकत की कोशिश, पांच नाबालिग बच्चों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी






सहरसा शहर से इस वक्त की एक बेहद संवेदनशील और बड़ी खबर सामने आ रही है। मामला सहरसा का बताया जा रहा है, जहां एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप सामने आया है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ नाबालिग बच्चों ने बच्ची को एक किनारे ले जाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ बच्चे बाहर मौजूद थे, जबकि अन्य बच्चों पर बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है।
घटना के बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी बताए जा रहे बच्चे वहां से भाग गए।
परिजनों ने तत्काल बच्ची को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई।
बताया जा रहा है कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चूंकि इस मामले में पीड़िता और आरोपी बताए जा रहे सभी बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच और आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments