सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में महान योद्धा एवं सम्राट विक्रमादित्य हेमू की चर्चा किए जाने से रौनियार वैश्य समाज में खुशी का माहौल है। सम्राट हेमू के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने पर समाज के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताया।
इसी अवसर पर अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक राज ने सहरसा निवासी संतोष गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान के बाद संतोष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्राट हेमू के गौरवशाली इतिहास की चर्चा ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर किया जाना पूरे रौनियार वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमें गर्व है कि हम सभी रौनियार वैश्य समाज सम्राट विक्रमादित्य हेमू के वंशज हैं।”
उन्होंने कहा कि सम्राट हेमू का इतिहास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके संघर्ष, वीरता एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। ‘मन की बात’ में उनकी चर्चा होने से समाज के लोगों में अपने गौरवशाली इतिहास को लेकर उत्साह और गर्व की भावना और मजबूत हुई है।
0 Comments